नए नियमों से आईपीएल में लगेगा रोमांच का तड़का | IPL New Rules | IPL2023

31 मार्च से शुरू हो रहा आईपीएल के 16वें सत्र में बहुत सी चीजें अलग देखने को मिलेंगी| आईपीएल 2023 का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पिछले सत्र की चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा| BCCI ने आईपीएल को और अधिक रोमांचक बनाने के लिए इस बार पाँच नए नियमों को जोड़ा है|इन पाँच नए नियमों के आने से आईपीएल के प्रति लोगों की लोकप्रियता और अधिक बढ़ जाएगी| आइए जानतें हैं इन पाँच नए नियमों के बारे में और कैसे ये आईपीएल को बेहतरीन और ज्यादा रोमांचक बनायेंगें ......

TATA IPL 2023


1. वाइड और नो बाल के लिए ले सकेंगें रिव्यू

आईपीएल के पिछले सत्र में कई मुकाबलों में वाइड और नो-बाल के चलते टीमों को जीता हुआ मैच गवाना पड़ा था| इसका कारण अंपायरों से हुई चूक भी रहा है| इसको लेकर काफी विवाद भी हुआ था| इन्ही बातों को ध्यान में रखकर BCCI ने नया नियम बनाया जिससे IPL और WPL में नो-बाल और वाइड पर भी डीआरएस लिया जा सकता है|

 2. विकेटकीपर और फील्डर की गलती पड़ेगी भारी 

आईपीएल के किसी भी मैच में विकेटकीपर या फील्डर के कारण यदि किसी बल्लेबाज़ को कोई परेशानी होती है या बल्लेबाज़ को अपनी पोजीशन को बदलना पड़ता है तो अंपायर उस गेंद को डेड घोषित कर देगा और बल्लेबाज़ के खाते में 5 रन पेनाल्टी के रूप में जोड़ दिए जायेंगे|

3. धीमी ओवर गति के कारण मिलेगी सजा 

BCCI ने इस बार धीमी ओवर गति के लिए भी नियम लेकर आया है| अगर किसी ही मैच में निर्धारित समय से पहले पूरा ओवर नहीं फेका गया, तो हर ओवर के दौरान उस टीम को 30 गज के बाहर केवल 4 खिलाडियों को ही बाहर रख पायेगा|

4. कप्तान टॉस के बाद भी बदल सकेंगे टीम 

आईपीएल 2023 से अब टॉस के बाद भी कप्तान अपनी अंतिम एकादश में बदलाव कर सकते हैं| इससे पहले टीम लिस्ट रेफरी को देने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता था, लेकिन अब कप्तान टॉस के बाद भी टीम में बदलाव कर सकता है| ऐसा करने से पहले कप्तान को अपनी टीम लिस्ट में पांच खिलाडियों का एक्स्ट्रा नाम देना होगा |

5. इम्पैक्ट प्लेयर बदलेगा खेल

आईपीएल में पहली बार इम्पैक्ट प्लेयर का  नियम लाया गया है| इम्पैक्ट प्लेयर खेल को और रोमांचक बनाएगा| टॉस के समय कप्तान को पांच एक्स्ट्रा खिलाड़ियों के नाम भी  देने होंगे| कप्तान ओवर से पहले इन पांच खिलाडियों में से किसी एक को इम्पैक्ट प्लेयर तैर पर मैदान में उतार सकता है| इम्पैक्ट प्लेयर किसी भी खिलाड़ी की जगह बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी कर सकता है| इसके अलावा इम्पैक्ट प्लेयर ओवर ख़त्म होने, विकेट गिरने या किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर खेल सकता है|







 


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.